वाटिकन रेडियो EBU (यूरोपियन ब्रॉडकास्टिंग यूनियन) का संस्थापक एवं उसका सक्रिय सदस्य है। इसके अतिरिक्त, वह (Africaine de Radio diffusion यूनियन) UAR, सम्प्रेषण माध्यम सम्बन्धी विश्व काथलिक संगठन SIGNIS, ख्रीस्तीय रेडियो के यूरोपियन सम्मेलन CERC तथा इताली भाषा में प्रसारण करनेवाले रेडियो एवं टेलेविज़न प्रसारणों के समुदाय का हिस्सा है।
रेडियोफोनिक क्षेत्र में वाटिकन रेडियो, इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन ITU, डाक एवं दूरसंचार प्रशासनों के यूरोपीय सम्मेलन CEPT तथा अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार उपग्रह संगठन ITSO में परमधर्मपीठ का प्रतिनिधित्व करता है।